उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

किडनैपिंग का सस्पेंस खत्म!…आठ माह पहले अगवा की किशोरी, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अजय उर्फ बक्खु को राजस्थान के खेरथल जिले के मुड़ावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस ने 19 जनवरी सोमवार को इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, रामनगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी ने 30 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्थान निवासी अजय ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिशों के बावजूद आरोपी कई माह तक फरार रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र और अन्य जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी राजस्थान में छिपा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

रामनगर पुलिस की टीम तत्काल राजस्थान रवाना हुई और मुड़ावर थाना क्षेत्र के सील गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। किशोरी को कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षा में रखा गया, जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल विनीत चौहान और महिला कांस्टेबल भारती की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में