उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं चुनाव हिल दर्पण

किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव…मतगणना जारी, जानें कौन प्रत्याशी कितने वोटों से आगे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से किच्छा मंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों ही नगर पालिका सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात...चालक ने एसपी पर तानी पिस्टल और चला दी गोली

सिरौलीकलां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को 1698 वोट, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 1251 वोट मिले हैं। वहीं किच्छा नगर पालिका चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप करीब 1700 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 5279 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 6973 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम का बड़ा एक्शन... अफसरों को फटकार, बैठाई जांच

किच्छा नगर पालिका की मतगणना के लिए 20 टेबल, जबकि सिरौलीकलां के लिए चार टेबल लगाए गए हैं। किच्छा में कुल 36,534 और सिरौलीकलां में 9,721 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। फिलहाल दोनों नगर पालिकाओं में मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में