उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

कमबख्त इश्क…..गैर मर्द के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू, पहुंच गई सास, फिर….

खबर शेयर करें -

यूपी के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मंगलवार रात अपनी विधवा बहू को रोमांस करते हुए एक गैर मर्द के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने पुलिस बुला ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला ने बताया कि उसके बड़ेबेटे की आठ महीने पहले मौत हो चुकी है। उसकी विधवा बहू दो बच्चों के साथ अलग रहती है। महिला के मुताबिक मंगलवार रात विधवा बहू के पास एक युवक आया था। इसकी भनक लगी तो वह छोटी बहू संग विधवा बहू के घर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

जहां उसने युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में बहू को पकड़ लिया। उसने ग्राम प्रधान समेत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पड़कर थाने ले गई। बुधवार को सास ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

यूपी के मुरादाबाद में एक शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। महिला ने प्रेमी के संग रहने के लिए घरवालों से बगावत कर डाली। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो वह भागकर घर पहुंचा और बीवी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

पंचायत बुलाई गई जिसमें महिला और उसका प्रेमी भी  आया। जिसके बाद पति ने सबके सामने महिला को  तीन तलाक दे दिया। पंचायत में ही प्रेमी के साथ महिला का दूसरा निकाह करा दिया गया। हालांकि इस निकाह से महिला के घर वाले खुश नहीं थे। महिला के मायके वालों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को दूसरे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी