उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में इंसाफ ऑन फास्ट-फॉरवर्ड… 7 केस, 5 पर तुरंत कोर्ट एक्शन!

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए गुरुवार को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। सत्र में कुल 7 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर मामलों का गहन विश्लेषण और समाधान किया गया। सत्र की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। अन्य सदस्यों में डॉ. रश्मि पंत, मनोवैज्ञानिक/काउंसलर महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी; डॉ. प्रभा पंत, शिक्षाविद एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी;  राम सिंह बसेड़ा, अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हल्द्वानी उपस्थित रहे। उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी ने प्रकरणों का विवरण प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल
सत्र में सुनवाई के बाद 5 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। एक मामले की सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि तय की गई, जबकि एक प्रकरण को अग्रिम आदेश के लिए न्यायालय को भेजा गया।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों की शीघ्र जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित समाधान किया जाए और महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए।
यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति
नैनीताल पुलिस ने कहा कि महिला ऐच्छिक ब्यूरो जन सुरक्षा और परिवार कल्याण दोनों के लिए निरंतर सक्रिय है और ऐसे काउंसलिंग सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में