उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गरज-चमक, तेज बारिश और तूफानी गतिविधियों के बीच मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून 22 से 25 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 16 जून के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का यह अलर्ट 21 जून तक प्रभावी रहेगा। हालांकि 17 से 21 जून के दौरान हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगमन से प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।


