उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल… हस्ताक्षरों के जरिए सरकार को घेरेगी पार्टी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। रविवार को हीरानगर स्थित जेल रोड चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बमोरी और महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की ओर से संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आम लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षर 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन कूच के दौरान राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों को संवैधानिक संस्थाओं तक पहुंचाना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की तैयारी पूरी, बारात निकलने का इंतजार… तभी 6 साल पुरानी प्रेमिका पहुंच गई पुलिस चौकी!

सुमित हृदयेश ने कृषि मंत्री से जुड़े कथित विवाद और 210 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री स्वयं अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही हैं, तो प्रदेश की आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में मचा बवाल!... वकीलों ने युवक को पीटा, पुलिसकर्मी भी हैरान

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार प्रदेश की व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को गांवों, वार्डों और मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव...सीएम धामी की बिन्दुखत्ता को बड़ी सौगात

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अभियान को प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप देने की तैयारी है। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, दीप चंद्र पाठक, विनय भट्ट, कौशलेन्द्र भट्ट, नीमा भट्ट, एनबी गुणवंत, हरीश मेहता, मनोज भट्ट, गोविंद बगड़वाल, महेश आनंद, सीमा लोहमी, रत्ना श्रीवास्तव और राजेंद्र उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में