उत्तराखण्ड कुमाऊं स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?… हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीज को अस्पताल में आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन!... ये कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर निवासी 76 वर्षीय जमीला उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती थीं। जांच के लिए भेजे गए उनके थ्रोट स्वैब सैंपल में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि मरीज की वर्तमान स्थिति सामान्य और स्थिर है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। एहतियात के तौर पर महिला को अस्पताल के वार्ड-सी स्थित पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

मामले की जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) रामपुर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही इसकी सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य, सीएमओ नैनीताल तथा कंट्रोल रूम को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!...उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी और आवश्यक जांच के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में