उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

महिला सिपाही से छेड़छाड़….विरोध पर पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

खबर शेयर करें -

बाइक सवार मनचले की करतूत ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। दरअसल यह मामला मुरादाबाद में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और मारपीट से जुडा हुआ है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराना आरटीओ दफ्तर के पास हुई। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर युवक ने महिला सिपाही के साथ मारपीट की और उसे नाली में गिरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार के गर्भगृह की रील ने मचाई हलचल!...मंदिर समिति की सख्ती, मंदिर से जुड़े लोगों पर भी नजर

महिला सिपाही ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 30 नवंबर को हुई थी, जब वह अपने मकान मालिक के पास जा रही थी। महिला सिपाही सिविल कपड़ों में थी। इस बीच बाइक सवार इरफान और सालिम आए और अपनी बाइक महिला सिपाही के आगे लगाकर अश्लील हरकतें करते हुए बोले कि उनकी बाइक बंद हो गई है, महिला सिपाही इसे चालू कर दें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...भाजपा ने इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

महिला सिपाही के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला सिपाही के मुंह पर थप्पड़ मार दिया और जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को मारपीट कर नाली में गिरा दिया। इस दौरान नईम नाम के आरोपी ने महिला सिपाही के साथ अश्लीलता भी की। बाद में नईम की बहन ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी!...नन्ही श्रद्धालु को गोद में उठाकर लुटाया दुलार, तस्वीर बनी आकर्षण

पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर इरफान, सालिम, नईम, नईम की बहन और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी