उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल

ताक में नियम-कायदे…… मरम्मत के नाम पर खड़ा कर दिया आलीशान रेस्टोरेंट, एक्शन में आयुक्त

खबर शेयर करें -

नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण से व्यवसायिक भवनों की मरम्मत की अनुमति प्राप्त कर भवन स्वामियों द्वारा मरम्मत का कार्य न कर नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहे हैं, नये कमरे बनाए जा रहे हैं, जो की मरम्मत की अनुमति के विपरीत है।

पुराने भवनों की मरम्मत करना आवश्यक है, लेकिन मरम्मत की अनुमति प्राप्त कर नए भवन का निर्माण करना मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन है। नैनीताल शहर में व्यवसायिक भवनों पर माननीय न्यायालय द्वारा भी रोक लगी है। इसी के क्रम में प्राप्त शिकायत के अनुसार कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील के किनारे माल रोड पर स्थित अश्वनी होटल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

जहां पुराने होटल की मरम्मत के स्थान पर उसको शानदार रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया जो मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन है। मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन करने पर दीपक रावत ने अश्वनी होटल को सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जहां-जहां भी इस प्रकार के अनुमति का उल्लंघन किया जा रहे हैं उन पर भी निगरानी रखें और संबंधित के खिलाफ अवश्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

इसके पश्चात दीपक रावत ने डीएसए मैदान का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने डीएसए मैदान में लेबलिंग के लिए मैदान में 5 से 6 एमएम की बजरी डालने के लिए कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए मैदान की बाउंड्री का कार्य गतिमान है। दीपक रावत ने न्यू क्लब में खेल गतिविधियों का भी जायजा लिया तथा उनको ओर बेहतर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

नगर पालिका को डीएसए मैदान और कार पार्किंग में सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका राहुल आनंद, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग नैनीताल आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में