उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

बंद कमरे में अय्याशी…. भाभी संग इस हालत में था इंस्पेक्टर, तभी आ गई दरोगा पत्नी

खबर शेयर करें -

 एक महिला दरोगा ने अपने ही इंस्पेक्टर पति, जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।  महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि उसके पति का अपनी जेठानी के साथ अवैध संबंध है और वह दोनों अक्सर आपत्तिजनक हालत में मिलते थे। महिला ने बताया कि एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी पिटाई कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

यह मामला लखनऊ के महानगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां महिला दरोगा अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहती है। महिला दरोगा ने पुलिस को बताया कि उसने अप्रैल 2021 में एक इंस्पेक्टर से शादी की थी, जो वर्तमान में लखनऊ मेट्रो में तैनात है। महिला के पहले पति का निधन हो चुका था और उनके एक बेटे का पालन-पोषण भी वे अकेले ही कर रही थीं।

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके पति का व्यवहार बदल गया था। 21 सितंबर की रात को जब महिला को कमरे से आवाजें आईं, तो उसने पास जाकर देखा कि उसका पति और जेठानी एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन दोनों ने मिलकर उसे गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की और उसके जेवर भी छीन लिए।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

महिला ने जब इस बारे में अपने जेठ को बताया, तो उसने भी उसे थप्पड़ मारे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ और जेठानी ने उसे घर से निकाल दिया और मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

महिला दरोगा ने इस घटना के बाद महानगर कोतवाली में तहरीर दी और अपने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी