उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

‘ऑपरेशन रोमियो’… कारों में अवैध बार! मनचलों की आई शामत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने के लिए नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत रविवार की रात पुलिस टीमों ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना वजह मोटरसाइकिल से आवाज करने वाले 205 मनचलों और हुड़दंगियों पर कार्रवाई की गई। इन सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई और कुल 66,750 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

एसएसपी ने इस अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया कि शहर में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिले और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपराधियों के लिए कोई स्थान न हो।

इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत 9 वाहन सीज किए गए और 9 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। इन सभी वाहन चालकों को भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में