उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सीएम धामी का एक्शन मोड… देरी की तो जाएगी अफसर की कुर्सी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश के पांच विधानसभा क्षेत्रों थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और दूरस्थ इलाकों में इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विधायकों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से हल किया जाए। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र संभव है, उनमें अनावश्यक देरी न हो। साथ ही विकास कार्यों में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने के साथ हेली एंबुलेंस सेवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को विभागों के बीच समय पर स्थानांतरित करने और लंबित मामलों को जल्द निपटाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इसके अलावा, मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि मानसून से पहले संभावित चुनौतियों, खासकर बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा की जाए। आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में