क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

‘अफसर संग कॉपरेट करना पड़ेगा’…..IPS अधिकारी पर 7 महिला पुलिसकर्मियों से यौन शोषण के आरोप

खबर शेयर करें -

आईपीएस अ​धिकारी पर यौन शोषण के आरोप से खलबली मच गई है। हरियाणा के जींद जिले के एसपी सुमित कुमार पर सात महिला पुलिसकर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने एसपी और कुछ सीनियर महिला पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला पुलिसकर्मियों का दावा है कि एसपी सुमित कुमार महिला कर्मचारियों पर बुरी नजर रखते हैं और उनके खिलाफ आवाज उठाने पर एसीआर खराब करने की धमकी देते हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि एसपी ने एक महिला अधिकारी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

इस मामले में जींद की एसएचओ मुकेश रानी को भी आरोपी बताया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी को एसपी के घर छोड़ दिया, जिसके बाद एसपी ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया। डीएसपी गीतिका पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि महिला कर्मचारियों को अफसरों के साथ कॉपरेट करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

जब एसपी सुमित कुमार से आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पत्र में जिनके नाम हैं, वे सभी इस पत्र को लेकर असहमति जता रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए अनुरोध किया है और डीजीपी को भी मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ऐसे यौन शोषण के आरोप अक्सर जांच के बाद झूठे साबित होते हैं, लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इस घटनाक्रम से हरियाणा पुलिस में उठापटक मच गई है और न्याय की गुहार लगाने वाली महिला पुलिसकर्मियों के हौसले को सराहा जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी