उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

देवभूमि में मानवता फिर शर्मसार!…दो बच्चियों के शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना सामने आई है। अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

यह घटनाएं हरिद्वार जिले की हैं। पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई, जहां गंगा किनारे करीब 10 माह की बच्ची का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश बच्ची की मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने उसके शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि गंगा के बहाव के साथ शव ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव गंगा में कैसे पहुंचा, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अफसरों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वहीं, दूसरी घटना साई घाट के पास हुई, जहां गंगा किनारे महज एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के अनुसार नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस मामले ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जन्म के बाद बच्ची की मौत हुई और परिजनों ने शव को गंगा किनारे छोड़ दिया या फिर किसी अन्य वजह से नवजात को वहां फेंका गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी रेड...इन स्पा सेंटरों में मिली अनियमित्ताएं, हुई कार्रवाई

गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर एक दिन की नवजात बच्ची के मामले में पुलिस जन्म, मृत्यु और शव को मौके तक पहुंचाए जाने की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास के इलाकों में भी सुराग तलाश रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता!... 17 दिनों में 452 संक्रमित, तेजी से बढ़ रहे मामले

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार और एएसआई मुकेश शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामलों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में