उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम… कैसे लगेगी गजराज की नैया पार, भाजपा ने बिछाई बिसात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपनी रणनीति मजबूत करते हुए काठगोदाम, हल्द्वानी, मुखानी और बिठौरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 20 दिनों तक पूरी मेहनत करने का आह्वान करते हुए, हल्द्वानी के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से यह वादा किया कि यदि वे आगामी 20 दिनों में कड़ी मेहनत करेंगे, तो वह हल्द्वानी शहर के लिए अगले पांच वर्षों में एक सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक पहुंचने और भाजपा के लिए वोट अपील करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में लैंड फ्रॉड पर सख्ती... 29 मामलों में FIR की संस्तुति

बैठक को संबोधित करते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश महामंत्री तक का सफर तय करने वाले गजराज सिंह बिष्ट को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को गजराज सिंह बिष्ट पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय पर रार!...कब्जे पर मचा बवाल, लाठीचार्ज पर चढ़ा सियासी पारा

निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ट्रिपल इंजन” की सरकार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी नगर निगम के लिए 2200 करोड़ की सौगात दी है, जिसका कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। इस विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का मेयर चुना जाना आवश्यक है, और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन और मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नदी में डूबने लगा बेटा... बचाने के लिए कूद गया पिता, हुई मौत

बैठक में भाजपा के अन्य नेता जैसे मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, नवीन भट्ट, कमल नयन जोशी, प्रताप बोरा, धीरज पांडे, विनोद मेहरा, योगेश तिवारी, दीपक सनवाल और प्रमोद बोरा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: hilldarpan@gmail.com

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में