उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत

नैनीताल से दुखद खबर!…जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग समेत पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बोरा का किला फिर अभेद्य, मेहता की जीत की हैट्रिक... पूर्व चेयरमैन की हार ने बदले चुनावी समीकरण

गिरिजा शंकर जोशी नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के चलते वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, सियासी हलचल तेज!...50 से ज्यादा लोगों ने पकड़ा हाथ

उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में