उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात!… घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दिनदहाड़े खूनी खेल से दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फिर विवादों में उत्तराखंड के यूट्यूबर!...साथियों समेत गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर-16 में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी घुसा था। उस समय घर में रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और नौकरानी शीला मौजूद थीं। आरोपी ने कथित तौर पर रजनी कपूर के गले से चेन छीन ली। विरोध करने पर उसने पेचकस से रजनी पर कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर नौकरानी शीला मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उसने बुजुर्ग रमेश कपूर को भी पेचकस से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक!... दिनेश आर्य ने भरा पर्चा, धामी के बयान से गरमाई सियासत

चीख-पुकार और शोर सुनकर भारती भंडारी समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा और पेचकस दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब 10 मिनट इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पड़ोसी अपने वाहनों से तीनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन पहले मौत... फिर भी ‘इलाज’ चलता रहा!... निजी अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस वारदात के पीछे लूट के अलावा किसी अन्य वजह की भी जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में