उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!… 9 जिलों में बारिश-बर्फबारी, 8 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है। बुधवार को नौ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को आठ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में सत्र शुरू होते ही चढ़ा सियासी पारा!... बैरियर टूटे, प्रदर्शनकारियों पर दूसरी बार चला वाटर कैनन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... जब खेत में धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी

गुरुवार को मौसम का असर और व्यापक हो सकता है। देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!... कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर

प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलाव पर नजर रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में