उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण हादसा…कार खाई में समाई, महिला की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच प्रदेश में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार को अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।  जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के देहलचौरी क्षेत्र में हुआ। अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (UK13A-9418) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों को बाहर निकाला गया। बताया गया कि वाहन को रोहित थपलियाल चला रहे थे, जो रुद्रप्रयाग से एक शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा, कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

रेस्क्यू के दौरान पुलिस कांस्टेबल बद्री लाल ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को अपने निजी वाहन से तुरंत श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मृतका की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट, निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड के रूप में हुई है। घायलों में चालक रोहित थपलियाल (24), रश्मि देवी (45), सुधा देवी (54) और सुमन बिष्ट (26) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में