उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भयावह हादसा…खाई में समाई बस, मची चीख-पुकार, चार की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को राज्य में एक और भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। राजधानी देहरादून के कालसी क्षेत्र में कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

यह हादसा 03 फरवरी 2026 की सुबह हुआ। हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब की ओर जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक ने पुलिस को दी।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस नंबर HP-66A-2588 दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय सड़क से ज्यादा बाहर चली गई। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस गहरी खाई में गिर गई। हादसा हरिपुर–क्वानू–मीनस मार्ग पर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में जिन चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
यास्मीन बेगम (46), पत्नी नेक मोहम्मद, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश;
रिचा (30), पत्नी बिरेंद्र, निवासी विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश;
धन बहादुर, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश;
और दिनेश कुमार (54), पुत्र मोहन सिंह, निवासी चोपाल, शिमला — बस चालक।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में