उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

मौत का खौफनाक मंजर!…उत्तराखंड में पिकअप से टकराई इको, 4 की गई जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देहरादून के मणिमाई मंदिर के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इको कार में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!...कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा; यहां बंद रहेंगे स्कूल

पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी डोईवाला में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो घायलों को हिमालयन अस्पताल और चार लोगों को देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा सियासी खेल!... कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

दुर्घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसआई कोतवाली नारायण व्यास ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इको वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में