उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में खौफनाक वारदात… वन कर्मी को कुल्हाड़ी से काट डाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। टांडा रेंज क्षेत्र में तैनात एक फॉरेस्ट वाचर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद निवासी मेवाराम (50) वन विभाग में फॉरेस्ट वाचर के पद पर कार्यरत थे और टांडा रेंज क्षेत्र में तैनात थे। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे वह अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए साथी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवाराम की गर्दन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

हमला बेहद गंभीर था, जिससे मेवाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में