उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

खौफनाक वारदात…हल्द्वानी में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें रिश्तों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना बरेली रोड क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर बगीचा इलाके में हुई, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिसका अंजाम हत्या के रूप में सामने आया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और अचानक छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी चिल्लाते हुए कह रहा था कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया, कुछ नहीं कर पाया” और इसके बाद उसने पास पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए। आरोप है कि आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर भी बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

परिवार ने बीच-बचाव कर रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “मैं इसे मार दूंगा, सुबह श्मशान में जलाऊंगा… तुम सब अंदर चले जाओ वरना तुम्हें भी मार दूंगा।” डर के कारण परिजन कमरे में बंद हो गए और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया जा रहा है कि लगातार मारपीट के बाद सोनू बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह अपने परिचित को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

जैसे ही पुलिस पहुंची, आरोपी घर के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घायल सोनू को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में