उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा… नदी में समाई पिकअप, दो लापता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार तड़के प्रदेश में एक और गंभीर हादसा हुआ। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप सुबह लगभग 5 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे गंगा नदी में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए टीम नदी की तेज धाराओं के बीच युद्धस्तर पर खोजबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

नदी के उफनते पानी के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस जवान लगातार खोज में जुटे हैं। अभी तक वाहन और लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, पुलिस वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में