उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में खौफनाक हादसा…पिता को करंट लगा तो बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी, दोनों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16, लाल मस्जिद के पास एसी के आउटडोर यूनिट को ठीक करने के दौरान हादसा हुआ। पिता को करंट लगने के बाद उन्हें बचाने पहुंची बेटी भी इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, नदीम सलमानी (45) सोमवार रात एसी के आउटडोर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। पिता को बचाने के लिए उनकी बेटी भी दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नदीम मुखानी क्षेत्र में गैराज चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर... ITBP जवान की दर्दनाक मौत, शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी एसटीएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में दूल्हे ने निकाली लाइसेंसी पिस्टल... धड़ाधड़ चली गोलियां, VIDEO वायरल होते ही पहुंची पुलिस

मतीन सिद्दीकी ने नदीम सलमानी और उनकी बेटी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि नदीम अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में आर्थिक और सामाजिक सहयोग की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज...14 साल की किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

सिद्दीकी ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के दौरान अर्थिंग और डबल फेस की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की ओर से पहले भी इस तरह की समस्या की शिकायत की गई थी। उन्होंने विद्युत विभाग, प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में