उत्तराखण्ड देश/दुनिया धर्म/संस्कृति पर्व हल्द्वानी हिल दर्पण

होलिका दहन… भद्रा काल ने बढ़ाई मुश्किल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

खबर शेयर करें -

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि (जो प्रदोषकाल में पड़ती है) को होलिका दहन की परंपरा है। इसके अगले दिन, यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंग (दुल्हैंडी) का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा।

13 मार्च को भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जाएगा, और यह समय शुभ और पवित्र माना जाता है। सभी लोग इस दिन को प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बुरे फंसे...कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

13 मार्च को पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल: ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत ने बताया कि 13 मार्च को उदय तिथि चतुर्दशी होगी, लेकिन सुबह 10:35 बजे पूर्णिमा तिथि लग जाएगी, जो 14 मार्च को दोपहर 12:24 तक रहेगी। इस दिन भद्रा भी रहेगी, जो सुबह 10:35 से रात 11:29 तक होगी। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता है। इसलिए, 13 मार्च की रात 11:29 बजे भद्रा समाप्त होने के तुरंत बाद होलिका दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... होगी बारिश या फिर बर्फबारी, देखें अपडेट

होलिका दहन के समय बनने वाले योग: ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार, 13 मार्च को धृति योग, भूल योग, वणिज करण, विष्टि करण और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का योग बनेगा, जो 14 मार्च दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। यह समय होलिका पूजन और दहन के लिए विशेष रूप से शुभ है।

होलिका पूजन और तिलक का महत्व: ज्योतिष अन्वेषक अमित गुप्ता ने बताया कि होलिका पूजन 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे के बाद करना सर्वोत्तम है। पूजन के दौरान कच्चे सूत से होलिका की परिक्रमा करें और गुलाल, अक्षत, फल, पुष्प आदि से पूजा करें। होलिका की भस्म को अपने घर लेकर जाएं और उसे घर में छिड़कें या तिलक के रूप में उपयोग करें। इस तरह की पूजा से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... होली पर 15 मार्च को अवकाश, आदेश जारी

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: hilldarpan@gmail.com

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में