उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा!…मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-फायर टीम के फूले हाथ-पांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फीले पहाड़ों में फंसे ट्रेकर्स, सरकार ने संभाला मोर्चा!... CM धामी ने दिए सुरक्षित वापसी के निर्देश

मामला ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर का है, जहां सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ लगाने वाला एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मंडी समिति के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इसी के विरोध में टावर पर चढ़ने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई ट्रेकर्स की मुश्किलें!... 29 का रेस्क्यू, 106 अब भी फंसे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। टीम युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। युवक अपनी मांगों और आरोपों को लेकर टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा!... मलबे में दबकर बच्चे की मौत, 1500 यात्रियों का रेस्क्यू

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आसपास के लोगों को दूर रखा है, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर मौजूद है। फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में