उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा… पुलिसकर्मी से मारपीट, 4 पर मुकदमा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में सत्यापन करने पहुंची विशेष शाखा की पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्यापन कराने को कहने पर एक महिला ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद महिला ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। मामले में सिडकुल थाने में महिला समेत तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विशेष शाखा अभिसूचना विभाग की रोशनाबाद इकाई में तैनात आरक्षी मनोज सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को वह आरक्षी मोहम्मद जीशान के साथ कुंभ मेले की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को देखते हुए सत्यापन ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 12:15 बजे दोनों कोर्ट चौक के पास ठेली-रेहड़ी वालों का सत्यापन कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने अंजली पत्नी शिवम मिश्रा, निवासी लखीमपुर खीरी और हाल निवासी रोशनाबाद, से सत्यापन कराने के लिए कहा। तहरीर के अनुसार, महिला ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने पर उसने आरक्षी मनोज सैनी के साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान पीछे हटते समय सिपाही का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने अपने साथी सूरज कुमार निवासी बिहार, समीर निवासी बिजनौर और एक अज्ञात व्यक्ति को मौके पर बुला लिया। तहरीर के मुताबिक, चारों ने पुलिसकर्मी के साथ थप्पड़, मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की।

पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान सरकारी गोपनीय दस्तावेज भी छीनकर फाड़ दिए गए। इसके अलावा आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों को धमकी देने का भी आरोप है। महिला पर अपने कपड़े फाड़कर पुलिसकर्मियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में