उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

नगरासू गुरुद्वारे में हाई अलर्ट…सीसीटीवी तोड़े, पानी रोका, पुलिस-आईटीबीपी तैनात— हालात तनावपूर्ण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुआ गतिरोध रविवार को भी पूरे दिन जारी रहा। निहंगों और प्रशासन के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे, जबकि प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए स्थिति सामान्य करने का प्रयास करता रहा।

जिलाधिकारी और एसपी के प्रयास, फिर भी नहीं बनी बात

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर मौसम का 'डबल अटैक'!...भारी बारिश का खतरा, सीएम ने मशीनरी को किया हाई अलर्ट

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने हालात को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए। एसपी ने करीब एक घंटे तक फोन पर निहंगों से बातचीत की, लेकिन वार्ता असफल रही।

सुरक्षा बलों की भारी तैनाती, इंटरनेट सेवा बंद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस तथा अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। खुफिया एजेंसियां भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जिससे संचार व्यवस्था प्रभावित रही।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

एक सेवादार अब भी निहंगों के कब्जे में

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख बाबा बेहंत सिंह ने बताया कि निहंगों ने दो लोगों को कब्जे में लिया था, जिनमें से एक को शनिवार देर रात छोड़ दिया गया, जबकि एक सेवादार अभी भी उनके कब्जे में होने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निहंगों ने गुरुद्वारे की छत पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, पेयजल आपूर्ति बाधित की और पत्थरबाजी कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!...उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

प्रशासन की अपील के बावजूद गतिरोध बरकरार

प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से निहंगों से शांतिपूर्वक नीचे उतरने और सुरक्षित वापसी का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। रविवार देर शाम तक गुरुद्वारे में तनाव बना रहा और सुरक्षा बल मौके पर तैनात रहे। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में