उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

“हैलो, मैंने पत्नी को मार दिया है…” गोली चलाने के बाद पति का पुलिस को फोन, फिर मोबाइल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला के पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

यह वारदात राजधानी देहरादून के  क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल की जानकारी के आधार पर मौके की तलाश शुरू की। एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से एक महिला मृत अवस्था में बरामद हुई। उसकी पहचान काजल पंवार के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...त्योहार से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होना सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल हादसे में सातवीं मौत की पुष्टि... आठवां ट्रेकर अब भी बर्फ में गुम

मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि काजल और उसके पति धीरज के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे आपसी विवाद को कारण मानकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शाह की एक हुंकार से गरमाई उत्तराखंड की सियासत... राहुल गांधी को दिया सीधा संदेश

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में