क्राइम जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

नए साल पर सुरक्षा बलों का भारी वार… 14 नक्सली ढेर, मोस्ट वांटेड भी शामिल!

खबर शेयर करें -

बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नए साल पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर और सुकमा के दक्षिणी हिस्सों में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कुल 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुकमा में मृत 12 नक्सलियों में डीवीसीएम मेंबर मंगलू और हितेश भी शामिल हैं, जो पहले कोंटा में हुए आईईडी विस्फोट में शामिल थे, जिसमें एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे शहीद हुए थे। बीजापुर में मारे गए नक्सली भी कई सीरियल किलिंग मामलों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर और सुकमा के दक्षिणी क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर में डीआरजी की टीमें रवाना की गईं। ऑपरेशन बीजापुर में सुबह 5:00 बजे से शुरू हुआ, वहीं सुकमा में लगभग 8:00 बजे मुठभेड़ की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ स्थलों से भारी मात्रा में AK-47, INSAS, SLR राइफल जैसे हथियार भी कब्जे में लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

आईजी ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है। इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा सकतीं। ऑपरेशन पूरा होने के बाद सुरक्षा बल विस्तृत जानकारी और परिणाम जनता के साथ साझा करेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के