उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

लू से जलेंगे मैदान, पहाड़ों में बरसेंगे बादल… उत्तराखंड के मौसम का बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और हल्द्वानी समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दो दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले छह दिनों में यह तीसरी बार है जब दून का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट...भारी बारिश के कारण 8 जिलों में स्कूलों पर ताला

मौसम विभाग ने सोमवार को मैदानी क्षेत्रों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, जहां मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी जारी रहेगी, वहीं पर्वतीय जिलों में मौसम कुछ राहत दे सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज आफत बनकर बरसेंगे बादल...रेड-ऑरेंज अलर्ट, स्कूल भी बंद

इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 मई को भी कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गर्जन की स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले महिला की हत्या, फिर शव को झाड़ियों में फेंका!… एनकाउंटर में सामने आई खौफनाक कहानी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 मई से 30 मई तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं 30 मई को देहरादून समेत कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में