उत्तराखण्ड स्वास्थ्य

Health Tips: जब सीने में हो चुभन, गलती से भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं 5 खतरनाक कारण

खबर शेयर करें -

अगर आप सोचते हैं कि छाती में दर्द होना हार्ट अटैक का पहला संकेत है तो यह गलत है। इससे पहले भी शरीर से कई सारे शुरुआती संकेत मिलते हैं, जो नसों की गड़बड़ी और प्लाक की चेतावनी देते हैं। दिल का दौरा पड़ने के इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें।

सीने में तेज दर्द और चुभन को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसे एंजाइना पिक्टोरिस (Angina Pectoris) भी कहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जो खतरनाक हो सकती है। हार्ट अटैक से लेकर कुछ और गंभीर कंडीशन में सीने में तेज चुभन और दर्द हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में जब भी सीने में चुभन और दर्द महसूस हो तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आइए जानते हैं सीने में चुभन के क्या कारण होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

निमोनिया (Pneumonia)

फेफड़ों से जुड़ी गंभीर इंफेक्शन निमोनिया से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। जिसमें पीड़ित सांसें लेते समय सीने में तेज दर्द हो सकता है। खांसते समय और सांस लेते समय सीने में चुभन और दर्द की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर सीने में चुभन से दर्द और भारीपन महसूस हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

ब्लड क्लॉटिंग (Blood Clotting)

फेफड़ों से जुड़ी नसों में खून जम जाने या खून के थक्के बनने से सीने में तेज चुभन हो सकती है। ब्लड क्लॉटिंग से ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता और छाती में तेज चुभन, चेस्ट पेन और सांस लेने से जुड़ी परेशानियां ज्यादा हो सकती है।

फेफड़ों में सूजन (Swelling Lungs)

कई बार वायरस या बैक्टेरिया से लंग्स में इंफेक्शन हो सकता है। इससे फेफड़ों की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है। मरीज को सांस लेने और खांसने पर सीने में बहुत तेज दर्द होता है। ऐसे में लापरवाही से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)

हाई बीपी के पेशेंट को सीने में चुभन हो सकती है। बढ़ा ब्लड प्रेशर ब्रेन और लंग्स बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। जब बीपी बढ़ता है जो इससे पल्मोनरी हाइपरटेंशन की कंडीशन बनती है, जिसमें मरीज के सीने में दर्द महसूस हो सकता है।

कोलैप्स्ड लंग्स (Collapsed Lungs)

कोलैप्स्ड लंग्स को फेफड़े बैठ जाना भी कहते हैं। इसमें फेफड़ों और पसलियों के बीच से हवा लीक होना स्टार्ट करती है। जिससे पीड़ित को सीने में चुभन हो सकती है। इसके साथ सांस फूलने की समस्या भी इसमें काफी आम है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में