उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

ग्राम प्रधान को चप्पल से पीटा…..इस वजह से तिलमिलाई महिला सफाई कर्मी, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

चौंका देने वाली घटना में महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान की पेरोल पर हस्ताक्षर न करने के बाद उन्हें सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक के एक गांव में 22 नवंबर को हुई। ग्राम प्रधान का आरोप है कि महिला सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करती थी, और कई बार उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार!... कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम, मचा हड़कंप

ग्राम प्रधान के घर पर सुबह सफाईकर्मी पेरोल पर दस्तखत करने पहुंची, जहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद महिला सफाईकर्मी ने अचानक ग्राम प्रधान की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। गांववालों ने बीच-बचाव किया, लेकिन पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट चाहिए थी, 5 लाख रुपये भी!... नवविवाहिता की मौत पर बड़ा खुलासा

ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप आस्थाना ने कहा कि जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि वीडियो की जांच में महिला की हरकत सही पाई गई, और आचरण नियमावली के उल्लंघन के कारण महिला सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी