उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हल्द्वानी हिल दर्पण

बुलेट चाहिए थी, 5 लाख रुपये भी!… नवविवाहिता की मौत पर बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में रामनगर पुलिस ने उसके पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर निवासी नसीम अहमद ने 18 अक्टूबर को रामनगर कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर के खताड़ी क्षेत्र निवासी उवेश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी बोलेरो ने मचाया तांडव!... 7 वाहन क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद चार युवक फरार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 339/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान पति-पत्नी के बीच दहेज और पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद की बात सामने आई। आरोप है कि 16 अक्टूबर को कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से धामी सरकार के खिलाफ बिगुल!... कांग्रेस की न्याय यात्रा से उत्तराखंड में सियासी उबाल

पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान कोहिनूर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव बनाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मामले में पुलिस ने मृतका के पति उवेश (22), सास नसरीन (50), जेठ अनस (23) और ननद शबा (20) को गिरफ्तार किया है। चारों रामनगर के खताड़ी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अन्य व्यक्तियों की भूमिका और शेष साक्ष्यों को लेकर भी विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी संग्राम की तैयारी!... कांग्रेस को घेरने सड़कों पर उतरेगी भाजपा

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी छोई देवेंद्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह भंडारी और महिला कांस्टेबल हरदेश कौर शामिल रहे। एसएसपी ने टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में