उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बारिश का कहर, चट्टानों की बरसात… हाईवे बंद, गांवों का संपर्क टूटा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और नीति-मलारी हाईवे पर चट्टानें गिरने से यातायात बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है, लेकिन पहाड़ियों से लगातार गिरते पत्थरों के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

लगातार बारिश के कारण जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गोविंदघाट के पास पिनोला क्षेत्र में पहाड़ी से बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं स्योन-सालधर के पास भूस्खलन के चलते नीति-मलारी हाईवे भी बाधित हो गया है, जिससे घाटी के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से अस्थायी रूप से टूट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन लगातार गिरते पत्थरों के कारण मार्ग को पूरी तरह खोलने में मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होते ही रास्तों को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

गौरतलब है कि प्रदेश में बीते दिन से बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें, क्योंकि इस मौसम में भूस्खलन का खतरा अधिक बना रहता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में