उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी…..तकनीकि भ्रमण पर आईटीआई टॉपर्स, मिलेगा ये लाभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न आईटीआई में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष अवसर प्रस्तुत किया गया है। एनसीवीटी (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद) से संबंधित व्यवसायों में अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2024 में उत्कृष्टता हासिल करने वाले छात्रों को उनके कौशल में वृद्धि के लिए अपस्किलिंग, रिस्किलिंग एवं एडवांस ट्रेनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने उन्हें स्किल यूनिवर्सिटी और स्किल सेंटर के भ्रमण पर भेजने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

इस क्रम में, मंगलवार को कुमायूं मंडल के 24 आईटीआई में उच्चतम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल सेंटर पिलखुआ, और नेशनल साइंस सेंटर दिल्ली का भ्रमण करने के लिए हल्द्वानी स्थित सेवायोजन एवं कौशल विकास निदेशालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

अपर निदेशक सेवायोजन, ऋचा सिंह ने बताया कि इस टीम में 5 छात्राएं समेत कुल 24 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। टीम मंगलवार को एलएंडटी सेंटर का भ्रमण करेगी, उसके बाद विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुड़गांव में रात्रि विश्राम करेगी। बुधवार को विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी का दौरा करने के बाद, 24 अक्टूबर को टीम नेशनल साइंस सेंटर नई दिल्ली का भ्रमण करेगी, और इसके बाद हल्द्वानी लौट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

यह भी जानकारी दी गई कि गढ़वाल मंडल के 24 छात्र-छात्राओं को भी उपरोक्त केंद्रों पर भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर अपर निदेशक सेवायोजन  ऋचा सिंह, संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उप निदेशक स्मिता अग्रवाल, रितिका त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में