उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

फिल्मी अंदाज में डकैती से हल्द्वानी दहला!…SOG बनकर घुसे बदमाश, नकदी-जेवर और 12 फोन लूटे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने पुलिस की SOG टीम बनकर एक कमर्शियल ऑफिस में धावा बोल दिया। हथियारों के बल पर ऑफिस में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर बदमाश करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन-अंगूठियां और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  79 लाख से 71.58 लाख!... SIR के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, पढ़ें पूरा अपडेट

बरेली रोड स्थित ऑफिस में रात के समय कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान कार से करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश पहुंचे और खुद को SOG टीम बताते हुए ऑफिस में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे तानकर वहां मौजूद लोगों को धमकाया और ऑफिस में रखी करीब 8 लाख रुपये की रकम अपने कब्जे में ले ली।

इसके बाद बदमाशों ने लोगों से सोने की अंगूठियां और दो चेन भी उतरवा लीं। वारदात के बाद पुलिस को तुरंत सूचना न मिल सके, इसके लिए बदमाश करीब 12 मोबाइल फोन भी लूट ले गए। सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों का सैलाब और धड़ाम ट्रैफिक सिस्टम!... नैनीताल से हल्द्वानी तक जाम ही जाम

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस टीम CCTV फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों के भागने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बदरीनाथ आएंगे PM मोदी!... चारधाम यात्रियों को देंगे बड़ी सौगात

पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में भी सुराग तलाश रही है। SOG बनकर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में