उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

एआई और डिजिटल युग में बदल रही शिक्षा… राज्यपाल ने युवाओं को दी खास सीख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, विचारों और व्यवहार को बेहतर बनाना है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर समझने के साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल समाज के कल्याण और राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया।

बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डिग्री हासिल करने के साथ ही विद्यार्थियों के जीवन में एक नई जिम्मेदारी शुरू होती है। उन्हें अपने ज्ञान का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करना चाहिए। श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान से बढ़कर कुछ नहीं है। ज्ञान ही मनुष्य को सही दिशा दिखाता है और उसके व्यक्तित्व को निखारता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी-योगी की मुलाकात से बढ़ी हलचल... उत्तराखंड के बकाया मामलों पर बनी सहमति

राज्यपाल ने मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय उन लोगों तक उच्च शिक्षा पहुंचा रहा है, जो विभिन्न कारणों से नियमित संस्थानों में पढ़ाई नहीं कर पाते। विश्वविद्यालय की ओर से आठ गांवों को गोद लेकर विकास कार्यों में सहयोग, एक लाख से अधिक पुस्तकों का निश्शुल्क वितरण और सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 9.2 एफएम’ का संचालन सराहनीय पहल है। उन्होंने ‘फिन बोध’, ‘उत्तरा वाणी’ और ‘ज्ञान कोष’ जैसी पहलों की भी प्रशंसा की। सैनिकों और जेलों में बंद लोगों तक शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद... सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, क्या निकलेगा समाधान?

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक तेजी से दुनिया को बदल रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में इनका उपयोग बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीक का इस्तेमाल मानवीय हितों और सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को विशेष महत्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कस्टडी में युवक की मौत!... SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इसके लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ नए विचारों, नवाचार और आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में