उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति हिल दर्पण

2027 के चुनाव में यहां से ताल ठोकेंगे पूर्व सीएम?… हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने चुनाव लड़ने को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व चाहेगा तो वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हरदा ने हरिद्वार जिले की खानपुर, लक्सर या आसपास की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद... सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, क्या निकलेगा समाधान?

दिल्ली से लौटने के बाद हरीश रावत ने बताया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनकी मुलाकात सकारात्मक रही। इस दौरान उत्तराखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं के सामने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और कम से कम 45 सीटें जीतने का रोडमैप भी रखा।

चुनाव लड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और खरगे के साथ मुलाकात में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत रूप से किसी पद को लेकर महत्वाकांक्षा नहीं है। चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को करना है। हालांकि, खानपुर और लक्सर क्षेत्र की जनता चाहती है कि वह एक बार उनका प्रतिनिधित्व करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कस्टडी में युवक की मौत!... SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

हरीश रावत ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं देती है, तब भी वह कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ दोबारा मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य... जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा। पार्टी को जनता के बीच जाकर प्रदेश से जुड़े सवालों पर आक्रामक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने पर भी जोर दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में