उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पहले 4.1 फिर 2.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप… उत्तराखंड में दो बार हिली धरती, सहमे लोग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी। बुधवार सुबह चमोली जिले में आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोनों भूकंप की तीव्रता 4.1 और 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... IAS अधिकारियों के विभाग बदले

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर चमोली जिले में 4.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसों ने मचाई तबाही... प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक ने जताई संवेदना

पहले भूकंप के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर एक बार फिर धरती कांप उठी। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका केंद्र जोशीमठ से करीब 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मार्च तक पहाड़ों में राशन, पेट्रोल-डीजल और गैस का स्टॉक!... आखिर क्यों अलर्ट हुई धामी सरकार?

लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग एहतियातन अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि, दोनों भूकंपों के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में