उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे स्वास्थ्य हल्द्वानी

हल्द्वानी…..गिर रहा लिंगानुपात, ये हैं आंकड़े, आयुक्त सख्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जनपद नैनीताल के आठ ब्लॉकों में हल्द्वानी ब्लॉक का लिंगानुपात 1000 में से केवल 886 सबसे कम पाया गया।

इस पर आयुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिया कि शहर के सभी निजी चिकित्सालयों की अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसके लिए नियमित जांच का रोस्टर भी तैयार किया जाए।

आयुक्त ने मंडल के डीएम को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होम गार्ड या पीआरडी जवान तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को भी निर्देशित किया कि जिन अस्पतालों में पूर्व से सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, वे निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर बने रहें और इसकी निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

स्वास्थ्य कार्मिकों पर कड़ी निगरानी रखने की भी बात की गई, खासकर उन पर जो निजी चिकित्सालयों में लोगों को प्रसव कराने के लिए प्रेरित करते हैं। इन कार्मिकों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी चिकित्सालयों पर निर्भर रहने की स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों में चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने की बात की। सीएमओ ने ओखलकांडा चिकित्सालय में चिकित्सक की कमी की जानकारी दी, जिस पर आयुक्त ने शासन स्तर पर चिकित्सक की तैनाती के संबंध में पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

आयुक्त ने बताया कि पिछले वर्ष जनपद में मातृ मृत्यु अनुपात 1 लाख में 52 था, जिसे कम किया जा सकता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, नियमित जांच और टीकाकरण किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में शिशुओं के टीकाकरण का प्रतिशत कम होने की स्थिति को देखते हुए, गांवों में आशा वर्कर और एएनएम को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

टीबी मरीजों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाने का सुझाव दिया गया, ताकि मरीजों को पौष्टिक आहार मिल सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके।

बैठक में निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएस गुंज्याल, सीएमओ डा. एचसी पंत, सीएमओ उधमसिंह नगर डा. मनोज शर्मा, डा. एमसी तिवारी, डा. हरेंद्र, और संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में