उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी डबल मर्डर केस… कौन है हत्यारा? पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी की  नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने करीब 22 साल की युवती और 30 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में संकेत मिल रहे हैं कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का नतीजा हो सकती है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

घटना स्थल पर पुलिस को दोनों मृतकों के पास एक बड़ा और भारी पत्थर मिला, जिससे उनके सिर को कुचला गया था। पत्थर पर खून के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। शवों की हालत इतनी भयावह थी कि चेहरे देखकर पहचान करना लगभग असंभव था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई, जो 30 साल के थे। पुलिस को यह जानकारी उनके आधार कार्ड और उसमें दर्ज मोबाइल नंबर से मिली। मृत युवती की पहचान ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी निवासी कु. लक्ष्मी, पुत्री हेम चंद्र पोखरिया के रूप में हुई। लक्ष्मी एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

गुरुवार सुबह दोनों शव मंडी परिसर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खुद एसपी सिटी मनोज कत्याल भी मौके पर पहुंचे और मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। मृतकों के जेब से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे युवक की शिनाख्त हुई है। युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को तैनात कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में