उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी डबल मर्डर केस…हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों को राहत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के डहरिया में 22 फरवरी 2017 को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। इससे पहले जिला सत्र न्यायाधीश नैनीताल ने 22 जून 2023 को दोनों आरोपियों को दोहरी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने साल 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट में अलग-अलग अपील दायर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से जमानत के लिए आवेदन किया गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि इस मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं हैं।

मामले के अनुसार, पीड़ित ने 21 फरवरी 2017 की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी और मां से फोन पर बात की थी। लेकिन अगले दिन 22 फरवरी को उसे सूचना मिली कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी और मां की हत्या कर दी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी को आरोपी बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि दोनों हत्याएं खुले स्थान पर हुई थीं, जहां कोई भी आ-जा सकता था और वारदात के समय वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। पुलिस को सूचना के आधार पर एक स्क्रूड्राइवर, खून से सनी कमीज और कुछ अन्य सामान खुले स्थान से बरामद हुए थे, लेकिन ये सामान आरोपियों से बरामद नहीं किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

फोरेंसिक जांच में भी ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि दोनों आरोपियों ने ही यह अपराध किया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में