उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… इतने करोड़ की केंद्रीय परियोजनाओं को मंजूरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्र पोषित 229 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया। कुमाऊँ मण्डल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए केन्द्रपोषित योजना के अंतर्गत वर्षाजल प्रबंधन प्रणाली एवं सड़क निर्माण से संबंधित एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 229.82 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास को लेकर की गई घोषणा के अनुक्रम में यह परियोजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम एवं जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। परियोजना के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों—नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड (कुल 16 किलोमीटर)—का चौड़ीकरण एवं सौंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इन सड़कों के किनारे बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा तथा प्रमुख नालों के आउटफॉल को गौला नदी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

कुल परियोजना लागत: 229.82 करोड़ रुपये

सड़क सुधारीकरण की कुल लंबाई: 16 किलोमीटर

बरसाती नालों की कुल लंबाई: 48.75 किलोमीटर

नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड पर मल्टीयूटिलिटी डक्ट का निर्माण, जिससे संचार केबल एवं विद्युत लाइनें सुव्यवस्थित होंगी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

सड़कों के किनारे सतही पार्किंग एवं वेंडर ज़ोन का निर्माण

मेडियन एवं फुटपाथ पर नए विद्युत खंभे और स्ट्रीट लाइटें

मेडियन में प्लांटेशन एवं सौंदरीकरण कार्य

दोनों ओर फुटपाथों का निर्माण

विद्यालयों व संस्थानों के सामने टेबल टॉप क्रॉसिंग

प्रमुख चौराहों का जंक्शन सुधार एवं हाईमास्ट लाइटिंग

सड़कों के किनारे बस स्टॉप का निर्माण

देवखड़ी नाला, इंदिरा नगर नाला एवं आंवला चौकी नाले का गौला नदी में आउटफॉल निर्माण

मंडी से तीनपानी तक विशेष कार्य योजना

मंडी से तीनपानी मार्ग पर सड़क सुधारीकरण एवं वर्षाजल निकासी प्रणाली के लिए कुल 35.30 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसमें—

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

सड़क संबंधी कार्य: 24.93 करोड़ रुपये

ड्रेनेज कार्य: 6.43 करोड़ रुपये

यूटिलिटी डक्ट: 3.94 करोड़ रुपये

इस परियोजना के पूर्ण होने से हल्द्वानी शहर को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट पार्षद संजय पांडे पार्षद रुक्मणी बिष्ट पार्षद मनोज जोशी पार्षद रईस अहमद सहित कई पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में