उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…..बेनामी जमीन दान देने में लगा रहा था अड़ंगा, इसलिए मार दी गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

यह घटना कमलुवागांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान हुई, जब अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई और तत्काल एसएसपी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी दिनेश चन्द्र नैनवाल, निवासी पूरनपुर नैनवाल मुखानी नैनीताल, को फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेंट के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दिनेश ने बताया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18-19 बीघा जमीन को लेकर मृतक उमेश के साथ विवाद चल रहा था। चाचा की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन दान करने की बात की थी, लेकिन उमेश इसका विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते दिनेश ने गुस्से में आकर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने दिनेश के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि दिनेश चन्द्र नैनवाल के खिलाफ पहले से ही हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसओ मुखानी विजय सिंह मेहता, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ कालाढूंगी पंकज जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर आदि शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में