उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

लालच बुरी बला……..लाखों कमाने के झांसे में गंवा दी जमा पूंजी

खबर शेयर करें -

देहरादून। यहां साइबर क्राइम का एक और मामला प्रकाश में आया है। ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर एक व्यक्ति ने पौने दस लाख रुपये लुटा दिए। साइबर ठगों की बनाई एप में अपनी लगाई रकम पर पीड़ित को लाखों रुपये का लाभ भी दिखाई दिया। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अनुराग कुंडलिया निवासी डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर दी। बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर वह वाटरफ्रंट ग्लोबल फंड इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग एकाउंट के व्हाट्सपएप ग्रुप में जुड़े। वहां उनकी बनाई एप के लिंक में रकम निवेश करने पर ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

अनुराग ने झांसे में आकर अलग-अलग ट्रेडिंग फंड में पौने दस लाख रुपये लगाए। इसके बाद पता लगा कि यह साइबर ठगों का ग्रुप है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में