उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का ‘ब्रेक’…उत्तराखंड में 6 महीने के लिए एस्मा लागू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल और आंदोलन पर छह माह के लिए रोक लगा दी है। सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू करते हुए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठन छह महीने की अवधि के दौरान हड़ताल नहीं कर सकेंगे। कर्मचारी संगठन लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाते रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के आंदोलनों पर सीधा असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे मिला नवजात, उठे कई सवाल!...किसने और क्यों छोड़ा मासूम? पुलिस ने जांच की तेज

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966, जो उत्तराखंड राज्य में प्रभावी है, की धारा-3 की उपधारा (1) के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के तहत राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर छह माह तक रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं आड़े आ रहा हूं तो हट जाऊंगा’!...पूर्व सीएम के बड़े बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

यह अधिसूचना बृहस्पतिवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से जारी की गई। सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब प्रदेश में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी करते रहे हैं। एस्मा लागू होने के बाद संबंधित सेवाओं में हड़ताल करने पर कर्मचारियों के खिलाफ अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी संगठनों की आगामी रणनीति पर भी नजर रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में