उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का कथित धंधा!… नैनीताल के किशोर के पास मिले 100 से ज्यादा वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ ने डार्क वेब के जरिए बच्चों के अश्लील वीडियो तैयार कर बेचने के कथित धंधे का खुलासा किया है। हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर की जांच के आधार पर एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में बच्चों से संबंधित 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो में एआई की मदद से बदलाव किए जाने के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कुछ वीडियो में किशोर स्वयं भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार... बदरीनाथ-गंगोत्री में भी बर्फबारी, मौसम ने बदली करवट

एसटीएफ के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने गुरुवार को एसटीएफ मुख्यालय में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो के मामलों में मिलने वाली शिकायतों के आधार पर इस वर्ष अब तक 150 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें पांच एफआईआर हल्द्वानी में दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के दौरान नैनीताल के एक किशोर की कथित संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद जांच तेज की गई और बुधवार को उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुहागिनों की निगाहें आसमान पर!... जानें उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद

आईजी के अनुसार, किशोर के मोबाइल और लैपटॉप से बरामद वीडियो के अलावा डिलीट की गई कुछ फाइलें भी रिकवर की गई हैं। जांच में सामने आया कि वह कथित तौर पर डार्क वेब पर मिलने वाली मांग के अनुसार बच्चों के अश्लील वीडियो तैयार कर अपलोड करता था। इसके बदले उसे रकम मिलने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगे दो साहित्य ग्राम!... लेखकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सीएम धामी ने किया ऐलान

एसटीएफ को आशंका है कि इस मामले में किशोर के कुछ स्थानीय साथी भी शामिल हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आईजी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और संभावित रूप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में