उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

युवाओं के लिए सुनहरा मौका… उत्तराखंड में निकली बंपर भर्ती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने इसके लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी करनी होगी। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने का अवसर 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा की बड़ी बैठक के बीच बवाल... नितिन नवीन के विरोध में प्रदर्शन और गिरफ्तारियां

इस भर्ती के तहत चयनित नर्सिंग अधिकारियों को लेवल-7 के अनुसार ₹44,900 से ₹1,42,400 तक का वेतनमान मिलेगा। यह भर्ती समूह ‘ग’ के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 196 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण इस प्रकार है: अनुसूचित जाति के 21 पद, अनुसूचित जनजाति के 4 पद, ओबीसी के 11 पद, ईडब्ल्यूएस के 7 पद और सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर बरसी गोली!...उत्तराखंड में बैंककर्मी पर फायरिंग से सनसनी

डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं—डिप्लोमा धारक महिलाओं के लिए 126 पद, डिग्री धारक महिलाओं के लिए 31 पद, डिप्लोमा धारक पुरुषों के लिए 31 पद और डिग्री धारक पुरुषों के लिए 8 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव... 24 उपाध्यक्ष-34 महासचिव समेत नई टीम तैयार

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है (1 जुलाई 2025 के आधार पर)। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹300 तथा ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹150 रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में